हिन्दू महासभा का संसद में ‘जय हिन्दू राष्ट्र’ बोलने वाले बरेली के सांसद को समर्थन, यूपी अध्यक्ष ने इसे बताया हिन्दू महासभा की परिकल्पना का प्रदर्शन

हिन्दू महासभा ने संसद में बैठे सभी दलों के हिन्दू सांसदों से पूछा- जय हिन्दू राष्ट्र बोलना गलत था या सही?

0 197

लखनऊ, संवाददाता।
अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने संसद में शपथ लेने के बाद ‘जय हिन्दू राष्ट्र’ बोलने वाले बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार का समर्थन किया है। साथ ही कहा है कि सांसद का यह उद्बबोधन देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की हिन्दू महासभा की परिकल्पना को प्रदर्शित करती है।
भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए संसद में प्रखर रूप से उठायी जायेगी आवाज
श्री त्रिवेदी ने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए संसद में प्रखर रूप से आवाज उठायी जायेगी। उन्होंने कहा कि संसद में जय हिन्दू राष्ट्र बोलने वाले बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से सबक लेकर संसद में बैठे सभी दलों के हिन्दू सांसदों को अपने दिलों में झांककर देखना चाहिए कि जय हिन्दू राष्ट्र बोलना गलत था या सही।
धार्मिक आधार पर पाकिस्तान के रूप में भारत का बंटवारा करवाना कांग्रेस की नीतियों का ही दुष्परिणाम
हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक आधार पर पाकिस्तान बनने के बाद से ही भारत की संसद में जय हिन्दू राष्ट्र की गूंज होनी चाहिए थी। कांग्रेस की नीतियों का ही दुष्परिणाम है कि मुस्लिम समुदायों ने धार्मिक आधार पर पाकिस्तान के रूप में भारत का बंटवारा करवाया और आज मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट बैंक के लालच में विपक्षी दलों के लोग संसद में बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार द्वारा जय हिन्दू राष्ट्र बोलने पर संविधान विरोधी बता रहे हैं।
वोट बैंक की राजनीति अब भारत को इस्लामीकरण की ओर ले जा रहा
ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि जय हिन्दू राष्ट्र को संविधान विरोधी बताने वाले सांसद निजी स्वार्थ के लिये वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं और उनकी यह राजनीति अब भारत को बंटवारे की ओर नहीं बल्कि इस्लामीकरण की ओर ले जाने का काम रही है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि संविधान बचाने की बात करने वालों को पता होना चाहिये कि संविधान निर्माता समिति के अध्यक्ष डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने भारत बंटवारे के बाद कहा था कि जब तक भारत से एक- एक मुसलमान पाकिस्तान नहीं चला जाता और पाकिस्तान से एक- एक हिन्दू भारत नहीं आ जाता तब तक यह बंटवारा अधूरा रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.