Elvish Yadav के मामले में पांचों आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की Judicial Custody में भेजा

0 101

नोएडा

एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने FIR दर्ज़ कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को सूरजपुर कोर्ट में लाया गया है। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।  यूट्यूबर एल्विश यादव पर आरोप लगा है कि रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करते थे। इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस आरोप में  एल्विश यादव पर  एफआईआर दर्ज की है। भाजपा सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की संस्थापक मेनका गांधी ने कहा, “उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।  सांप के जहर को सप्लाई करना एक तरह से  ग्रेड-1 अपराध में आता है इस अपराध पर  सात साल की जेल होती है। इस काम को अंजाम देने वाले  PFA के आधिकारिया थे। जिन्होंने ये जाल बिछाया ।  इन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा लिया। वे अपने वीडियो में नई सांपों की लुप्तप्राय प्रजातियों का उपयोग करते हैं। इसके बाद में  पता चला कि वह नोएडा और गुरुग्राम में सांपों का जहर बेचते थे। बता दें कि एल्विश यादव  इस साल बिग बॉस विजेता रहे है।  जिनके आज के समय में लाखों युवा फेन है।

Leave A Reply