Kejriwal सरकार का लक्ष्य दिल्ली को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाना- डॉ शैली ओबरॉय

प्रियदर्शिनी कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने मेयर डॉ शैली ओबरॉय को बताया कि कॉलोनी में इलेक्ट्रिकल संबंधित कार्य और कुछ भवनों की मरम्मत की आवश्यकता है

0 128

नई दिल्ली,
दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने शानिवार यमुना बाजार स्थित दिल्ली नगर निगम की प्रियदर्शिनी कॉलोनी का निरीक्षण किया है। इसमें क्षेत्रीय निगम पार्षद पुरनदीप सिंह साहनी, क्षेत्रीय उपायुक्त और निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहें। मेयर ने प्रियदर्शिनी कॉलोनी में निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली नागरिक सुविधाओं और सेवाओं का जायजा लिया। इस मौके पर मेयर ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को कॉलोनी में सिविल और इलेक्ट्रिकल संबंधित मरम्मत कराने और सफाई व्यवस्था को तेजी करवाने का निर्देश दिया।

दिल्ली नगर निगम ने लोगों के लिए क्या काम किया। 

दिल्ली नगर निगम ने प्रियदर्शिनी कॉलोनी में नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। इनमें कॉलोनी की मुख्य सड़क की मरम्मत, मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण, गमलों की व्यवस्था और मलबे की सफाई आदि शामिल हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने मेयर डॉ शैली ओबरॉय को बताया कि कॉलोनी में इलेक्ट्रिकल संबंधित कार्य और कुछ भवनों की मरम्मत की आवश्यकता है। वहां के लोगों ने अनुरोध किया कि कॉलोनी में इलेक्ट्रिकल संबंधित और भवन मरम्मत का कार्य को जल्दी से जल्दी पूरा कराया जाए।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कॉलोनी की छतों पर पड़े मलबे को भी साफ कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम नागरिकों को अधिकतम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। ‘आप’ सरकार का लक्ष्य दिल्ली को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने का है। हम इस लक्ष्य को हासिल करने में अवश्य ही सफल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.