LG ने दिया आश्वासन, रात 12 बजे तक होगी रामलीला

रामलीलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल उपराज्यपाल से मिला

0 91
नई दिल्ली
दिल्ली की रामलीलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिला। रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि उपराज्यपाल बताया गया है कि दिल्ली में रामलीला 15 से 25 अक्टूबर तक संपन्न होगी। दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर उपराज्यपाल को शाल उड़ाकर, शक्ति की प्रतीक हनुमान जी की गदा देकर सम्मानित किया गया।
वहीं मुलाकात के बाद उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 15 से 20 रुपए सिक्योरिटी चार्ज इस वर्ष रामलीलाओं के लिए कर दिया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि रामलीलाओं का समय रात 12 बजे बढ़ा दिया जाए। रामलीला का आयोजन संस्कारों के लिए होती है। इसमें आयोजन करने वालाें की ज्यादा से ज्यादा मदद की जानी चाहिए।
इस अवसर पर कुलभूषण आहूजा, वीरेंद्र सचदेवा अध्यक्ष भाजपा, दिल्ली प्रदेश प्रवेश वर्मा सांसद, अर्जुन कुमार अध्यक्ष रामलीला महासंघ, सुभाष गोयल महासचिव लव कुश रामलीला कमेटी, अशोक गोयल देवरहा, धीरज धर, गुलशन विरमानी, राजेश गहलोत, महेंद्र नागपाल सहित अन्य गणमान्य लोग उप​स्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.