लोकसभा चुनाव2024: AAP और कांग्रेस में सीटों पर समझौता, पढ़ें किसको कितनी मिलीं सीटें?

लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन का बढ़ने लगा दायरा

0 68

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन का दायरा बढ़ने लगा है। इसी बीच AAP और कांग्रेस के बीच सीटों का समझौता हुआ है। दो महत्वपूर्ण राजनीतिक दल आने वाले लोकसभा चुनाव का जिम्मा संभालेंगे। मौजूदा परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए ‘INDIA’ गठबंधन सशक्त तरीके से करेगा। दिल्ली में AAP चार सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
गुजरात में 26 सीटों पर कांग्रेस और दो पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी। भरूच और भावनगर में आम आदमी पार्टी लड़ेगी। हरियाणा में 10 सीटों में 9 पर कांग्रेस और 1 पर कुरुक्षेत्र में AAP लड़ेगी।
AAP नेता व सांसद संदीप पाठक ने बताया कि चंडीगढ़ में कांग्रेस लड़ेगी। गोवा में दोनों सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। हम अलग-अलग चुनाव चिन्हों पर चुनाव लड़ेंगे। सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत से काम करेंगे।
कांग्रेस सांसद व वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि देश में चुनावों की चोरी हो रही है। इलेक्शन जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। पूरे देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही है। इसी को ध्यान में रखकर बड़े-छोटे हितों को दूर रखकर गठबंधन में आए हैं। देश अहम है। पार्टी हमेशा दूसरे नंबर पर है। चुनाव को ‘इंडिया’ लड़ेगी।
पंजाब में अलग लड़ने पर मुकुल आप पंजाब की स्थिति अच्छे से समझते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.