Lok Shabha Election: टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बन गई है कांग्रेस’ – भाजपा

0 59

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसको लेकर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचिदेवा ने निशाना साधा है कहा कि  कांग्रेस आप जवाब दें की आखिर टुकड़े टुकड़े गैंग के प्रतीक कन्हैया कुमार को क्यों टिकट दिया। दिल्ली में अब लड़ाई सनातन और आराजक देश विरोधी ताकतों के बीच, कन्हैया कुमार भारतीय सेना विरोधी हैं, देश की अखंडता के लिए खतरा हैं। कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया।

दिल्ली में कांग्रेस तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसमें से चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, मैं कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। इसमें से चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज को कांग्रेस ने मैदान में उतार दिया है। साथी पंजाब की भी कुछ सीटों पर इंडिया गठबंधन साथ मिलकर लड़ेगी। दिल्ली में इंडिया गठबंधन साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी । इसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.