हॉकी स्टेडियम की हालत देख दु:खी हुए अखिलेश, बोले- ‘भाजपा ने की समाजवादी सरकार के सभी कामों की उपेक्षा’
ओलम्पियन हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद की याद में बनाए गए हॉकी स्टेडियम को देखा
Indinewsline, Lucknow:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को गोमतीनगर पहुंचकर ओलम्पियन हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद की याद में बनाए गए हॉकी स्टेडियम को देखा। साथ ही स्टेडियम में मौजूद खिलाडिय़ों से मुलाकात कर और बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।
हॉकी खिलाडिय़ों के रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं थी, यह देख दुःखी हुए अखिलेश
![]()
अखिलेश यादव ने 30 दिसम्बर 2016 को इसका शिलान्यास और उद्घाटन किया था। उसके बाद यह हॉकी स्टेडियम बना था। वहां पर हॉकी खिलाडिय़ों के रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। यह देख अखिलेश दु:खी हो गए।
उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी सरकार के समय हुए सभी कामों के प्रति उपेक्षा भाव बरत रही है। भाजपा सरकार अपने सात वर्ष के कार्यकाल में ऐसा एक भी खेल संस्थान नहीं बना पाई। भाजपा सरकार में खिलाडिय़ों को वह सम्मान नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था। मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री सम्मान भी मिला था। यहां ऐस्ट्रोसर्फ पर हॉकी खिलाडिय़ों के खेलने की व्यवस्था है।
Related Posts