लखनऊ: CHO की हड़ताल खत्म, NHM MD से मिला यह आश्वासन, पढ़ें पूरी खबर?

अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (AMS) का पुराना वर्जन ही लागू रहेगा, उसी के आधार पर CHO की उपस्थिति दर्ज की जाएगी

0 202

लखनऊ, संवाददाता।

आलमबाग के ईको गार्डन पर धरना दे रहे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस ले लिया है। प्रदेश भर के सभी CHO सोमवार से काम पर लौट आए हैं। NHM की MD डॉ. पिंकी जोवल से छह सूत्री मांगों पर बनी सहमति के बाद आंदोलन को स्थगित किया गया है।

देश भर में आंदोलन करने की चेतावनी से पहले जागा UP NHM

संयुक्त NHM कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश उपाध्याय और CHO एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हिमालय कुमार ने बताया कि रविवार को यूनाइटेड इंडिया कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स फोरम ने समर्थन देते हुए देश भर में आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।

MD NHM से वार्ता सफल रही

उधर, लगातार MD NHM से वार्ता चल रही थी। रविवार देर रात MD NHM से वार्ता सफल रही। तय हुआ कि अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (AMS) का पुराना वर्जन ही लागू रहेगा। उसी के आधार पर CHO की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत दूसरों राज्यों की तरह ही नियमावली बनाकर NHM कर्मियों और CHO को नियमित किया जाएगा। समान कार्य समान वेतन के तहत CHO को स्टाफ नर्स की भांति मूल वेतन दिया जाएगा। म्युचुअल के साथ रिक्त पदों पर स्थानांतरण भी किया जाएगा।

CHO धरना देने आता है तो वह व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा

इस बीच एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के प्रदेश अध्यक्ष हिमालय कुमार ने यह भी स्पष्ट कहा है कि धरना स्थगित हो चुका है। इसके बाद भी अगर कोई CHO धरना देने के लिए आता है और उसके खिलाफ कोई कार्यवाही होती है तो इसके लिए वह व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave A Reply