Lucknow CMO ने किया CHC रेड क्रॉस का निरीक्षण, पोलियो अभियान की माइक्रोप्लानिंग देखी फिर दिए यह सलाह?

स्वास्थ्य इकाई पर किये जा रहे नियमित टीकाकरण का जाना हाल

0 42

Indinewsline, Lucknow:
CMO डॉ. N.B. सिंह ने शनिवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेड क्रॉस का औचक निरीक्षण किया। साथ ही वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आठ दिसम्बर से शुरू होने वाले पोलियो अभियान की माइक्रोप्लानिंग को देखा।

उन्होने स्वास्थ्य इकाई पर किये जा रहे नियमित टीकाकरण का हाल जाना तथा क्षेत्र के लक्षित सभी बच्चों के नियमति टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने यहां OPD में और भर्ती मरीजों का हाल जाना। लाभार्थियों और तीमारदारों से बात की।

जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों का उत्तरदायित्व और भूमिका अहम- CMO


CMO ने चिकित्सा अधिकारियों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से कहा कि जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। आपका उत्तरदायित्व और भूमिका अहम है। आप सीधे समुदाय से जुड़े हैं। समुदाय को स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं और स्वास्थ्य केंद्र पर दी जाने वाली सेवाओं से अवगत कराएं। जिससे कि वह इनका लाभ ले सकें।

समुदाय के साथ व्यवहार संतुलित रखें, अच्छे से बात करें


उन्होंने कहा कि समुदाय के साथ व्यवहार संतुलित रखें, अच्छे से बात करें। जिससे कि वह अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को आपसे साझा करें और बिना किसी झिझक के वह सेवा लेने आयें।
इस मौके पर CHC अधीक्षक डॉ. रितेश द्वेवेदी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply