लखनऊ में केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन, कोलकाता कांड के आरोपियों की सजा दिलाने की मांग
सरकार हमारी सुरक्षा व दरिंदगी की शिकार हो चुकी छात्रा को इंसाफ दिलाना नहीं चाह रही-रेजिडेंट डॉक्टर
लखनऊ, संवाददाता।
कोलकाता कांड के विरोध में केजीएमयू रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। ओपीडी में कामकाज ठप कर नारेबाजी की। इससे ओपीडी में अफरा-तफरी मच गई।
कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से दरिंदगी के बाद हत्या का विरोध लगातार जारी है। केजीएमयू रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के सदस्य करीब 12 बजे ओपीडी ब्लॉक में जुटे। इंसाफ की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हुए।
Related Posts