लखनऊ के ‘सुर ताल संगम’ में शामिल होंगे ‘भजन सम्राट’ अनूप जलोटा, पढ़ें पूरी खबर?

निर्देशक, संगीतकार केवल कुमार लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से होंगे सम्मानित

0 98

लखनऊ, संवाददाता।

गोमतीनगर स्थित संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में गुरुवार को ‘सुर ताल संगम’ संस्था के 13 वें वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पदमश्री ‘भजन सम्राट’ अनूप जलोटा शामिल होंगे। उनके द्वारा भजन की लॉन्चिंग भी किया जाएगा।

यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को वर्लिंटन स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दी। इस दौरान सचिव डॉ. जया श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।

अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 13 वर्षों से संस्था भारतीय संस्कृति और संगीत के लिए काम कर रही है। हमारा उद्देश्य है की संगीत के माध्यम से भजन और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए। हर वर्ष संस्था के द्वारा कार्यक्रम में भजन गायकों और संगीतकारों को आमंत्रित किया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम में अनूप जलोटा को बुलाया गया है।

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों होंगे। जिसमें भजन प्रतियोगिता भी शामिल है। प्रतियोगिता में यूपी समेत अन्य कई राज्यों के भजन गायक हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को नगद राशि और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के भजन और गीत की लॉन्चिंग होगी। निर्देशक, संगीतकार केवल कुमार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

संस्था का उद्देश्य है कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया जाए। भजन और गायकी के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवक और युवतियों को मंच प्रदान किया जाए। संस्था अपने उद्देश्य को लेकर 13 वर्षों से लगातार आगे बढ़ रही है और इसमें उसे सफलता प्राप्त हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.