इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ
लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सोमवार को कैंप कार्यालय स्थित आवास पहुंचकर महापौर सुषमा खर्कवाल का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। वहीं, महापौर ने आश्वस्त किया कि वे कर्मचारियों की लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास करेंगी। 19 अप्रैल को मुन्नू खेड़ा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से उतरते समय महापौर का पैर फिसल गया था, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई थी।
शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा व महामंत्री राम अंचल समेत सदस्यों ने महापौर के नेतृत्व और उनके द्वारा शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि उनके नेतृत्व में शहर का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने महापौर को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ विकास और नागरिकों तथा कर्मचारियों की सेवा के लिए काम करते रहेंगे।
महापौर ने शहर के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए भी किया प्रेरित
महापौर ने कर्मचारी संघ के आनंद वर्मा व राम अंचल महामंत्री के साथ- साथ सदस्यों का आभार जताया और उन्हें शहर के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए भी प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी का सहयोग और समर्थन आवश्यक है। वे संघ के साथ मिलकर कर्मचारियों की मांगों की पूर्ति व शहर को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगी। महापौर ने आश्वस्त किया कि वे कर्मचारियों की लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास करेंगी। शहर के विकास में कर्मचारियों का योगदान अहम होता है।
मौके पर ये पदाधिकारी, सदस्य व कर्मचारी रहे मौजूद
मौके पर संरक्षक राम चंदर यादव, हेमंत कुमार, शमील एखलाक, मो. शोएब उपाध्यक्ष, मंत्री लक्ष्मी, रेखा यादव, मिर्जा इरशाद बेग, कार्यालय मंत्री शत्रोहन, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, निखलेश खरे, कोषाध्यक्ष यश विजय प्रकाश गुप्ता, संयुक्त मंत्री अनुज कुमार गुप्ता, सहायक मंत्री जाकिर अली, सुखदेव, कार्यकारिणी सदस्य मनीष पाल, सुखदेव, मनीष पाल, अब्दुल तनवीर, अर्क गौतम, पवन पाल, शमशाद आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.