लखनऊ: संतान न होने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

मायके वालों की तरफ से नहीं कोई आरोप

0 123

लखनऊ, संवाददाता।
BBD के दुघरा गांव में सोमवार देर शाम महिला का फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मौके पर पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मायके वालों की तरफ से भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
शादी के छह साल बाद भी संतान न होने से वह डिप्रेशन में थी।
BBD दुघरा गांव निवासी अनिल यादव की शादी 2019 में सिकंदरपुर के पूजा (26) से हुई थी। अनिल यादव के मुताबिक पूजा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उस वक्त परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। घर पहुंचा तो पत्नी का फंदे से लटका शव मिला। पुलिस को सूचना दी।
अनिल ने बताया कि शादी के छह साल बाद भी कोई संतान न होने की वजह से पूजा डिप्रेशन में थी। इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस का कहना है कि मायके वालों की तरफ से बेटी पर कोई भी हत्या का आरोप नहीं लगाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.