लखनऊ:शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ महापौर से मिले नगर निगम कर्मी, संघ के अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने पुष्प देकर किया स्वागत, महापौर ने भी हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

महापौर के अस्वस्थ होने से शहर का विकास प्रभावित

103

इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ
उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ कैम्प कार्यालय स्थित आवास पहुंचकर महापौर सुषमा खर्कवाल का हालचाल जाना। साथ ही उन्हे पुष्प देकर उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। 19 अप्रैल को मुन्नू खेड़ा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से उतरते समय महापौर का पैर फिसल गया था, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई थी।

महापौर के अस्वस्थ होने से शहर का विकास प्रभावितसंघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं साथी कर्मचारियों ने महापौर जी के स्वस्थ होने की कामना की। उनके अस्वस्थ होने से शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। महापौर के साथ मिलकर हमारा संगठन सेवा के लिए काम करता रहेगा। महापौर ने भी संगठन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

महापौर को जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना

संघ के संगठन मंत्री मोहम्मद रेहान ने बताया कि महापौर को जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है। उनकी ओर से संगठन को हमेशा सहयोग मिलता रहा है। हम सभी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

मौके पर यह सभी पदाधिकारी, कर्मचारी भी रहे मौजूद
मौके पर संगठन के संरक्षक कंचन सक्सेना, महामंत्री रमेश चौरसिया, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, संगठन मंत्री मोहम्मद रेहान, प्रचार मंत्री ओमकार राजभर, राजीव रतन राय, मंगल सिंह, मंत्री संतोष दुबे एवं तमाम कर्मचारी शामिल रहे।

 

Comments are closed.