MCD ने करुणा मूलक आधार पर लगे 350 सफाई कर्मचारियों को किया पक्का

लगाए गए थे 2069 सफाई कर्मचारी, बाकी को इंतजार

0 1,870
नई दिल्ली
दिल्ली नगर निगम में करुणा मूलक आधार पर लगे 350 सफाई कर्मचारियों को किया पक्का कर दिया है। आने वाले दिनों में अन्य कर्मचारियों को भी पक्का किया जा सकता है।
इस बारे में दिल्ली सफाई कर्मचारी एक्शन कमेटी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चूरियाणा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन बन गया है। एमसीडी में 2069 सफाई कर्मचारियों को करुणा मूलक आधार पर लगाया गया था। उनमें से करीब 350 कर्मचारियों को एमसीडी ने रेगुलराइज कर दिया गया है। बाकि बचे हुए करीब 1600-1700 कर्मचारियों की फाइलें 12 जोनों में रुकी पड़ी हुई। शुक्रवार को कौर कमेटी की बैठक में MCD के आयुक्त ज्ञानेश भारती ने 2003 से 2010 तक के सभी सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले पक्का नियमित करने की मांग को मान लिया है।
उन्होंने कहा कि सभी फाइलों को हेड क्वार्टर भेजने के आदेश निकलवाने के लिए सभी सफाई कर्मचारी धन्यवाद करते हैं और आशा करते हैं की कोर कमेटी ऐसे ही सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करती रहेगी।
Leave A Reply