मोती नगर विधानसभा में “रेवड़ी पर चर्चा”, जनता ने दिल्ली सरकार की योजनाओं को सराहा

विधायक शिवचरण गोयल ने जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने और जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहने का दिया आश्वासन

0 58

Indinewsline, Delhi:
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मोती नगर विधानसभा में “रेवड़ी पर चर्चा” बैठकों का आयोजन किया गया। इनका उद्देश्य दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करना और जनता का फीडबैक प्राप्त करना था।

फ्री बस यात्रा, वृद्धावस्था पेंशन और महिला सम्मान योजना को जनता ने सराहा


रमेश नगर आठ ब्लॉक पार्क में दिल्ली सरकार की उपलब्धियों की सराहना की गई। फ्री बस यात्रा, वृद्धावस्था पेंशन और महिला सम्मान योजना जैसे कार्यों को जनता ने सराहा। विधायक शिवचरण गोयल ने भी सरकार की योजनाओं को बताया।

AAP जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध- शिवचरण गोयल


नामधारी कॉलोनी में वृद्धावस्था पेंशन, महिला सम्मान राशि, और वोटर कार्ड कैंप का शुभारंभ किया गया। विधायक शिवचरण गोयल ने कहा, “आम आदमी पार्टी जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी योजनाएं लाती रहेगी।” जनता ने इन जनकल्याणकारी कदमों को भरपूर समर्थन दिया।

AAP का उद्देश्य जनता की सेवा करना है


कर्मपुरा पोस्ट ऑफिस बैठक में जनता ने सरकार की योजनाओं की सराहना की। विधायक शिवचरण गोयल ने कहा, “आम आदमी पार्टी का उद्देश्य जनता की सेवा करना है।”

केजरीवाल की योजनाओं पर चर्चा


F ब्लॉक स्थित महिला पार्क में आयोजित महिलाओं के लिए विशेष बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू की गई योजनाओं पर चर्चा की गई। महिलाओं ने फ्री बस यात्रा और महिला सम्मान योजना जैसी पहल की प्रशंसा की। विधायक शिवचरण गोयल ने महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

मोती नगर विधानसभा में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील


C ब्लॉक, कीर्ति नगर में विधायक शिवचरण गोयल ने जनता से अपील की कि मोती नगर विधानसभा में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार हमेशा जनता के हित में कार्य करती है।”
3 ब्लॉक, रमेश नगर में जनता ने सरकार की योजनाओं पर खुशी जाहिर की। विधायक शिवचरण गोयल ने कहा, “दिल्ली सरकार ने जो वादा किया, वह हमेशा पूरा किया।”

सभी बैठकों में दिल्ली सरकार की फ्री बस यात्रा, वृद्धावस्था पेंशन और महिला सम्मान योजना को भरपूर समर्थन मिला। विधायक शिवचरण गोयल ने जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने और जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

Leave A Reply