NHM कर्मचारी संघ आजमगढ़ कार्यकारिणी का गठन,डॉ. नरेंद्र अध्यक्ष व पंकज महामंत्री बने

प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष अम्मार जाफरी की उपस्थिति,संरक्षक मंडल के निर्देशन व डॉ. उपेंद्र कुमार दुबे के संयोजन में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठन

0 291

लखनऊ। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ इकाई में डॉ. नरेंद्र यादव अध्यक्ष एवं पंकज श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया।
प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष अम्मार जाफरी की उपस्थिति,संरक्षक मंडल के निर्देशन तथा डॉ. उपेंद्र कुमार दुबे के संयोजन में सोमवार को विधिवत सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठन किया गया।
कार्यकारिणी में डॉ. अमरजीत को कोषाध्यक्ष सहित तीन संगठन मंत्री, संयुक्त मंत्री, जिला कार्यसमिति के सदस्य, कैडर प्रतिनिधि एवं ब्लॉक अध्यक्षों का भी चयन किया गया है।
प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष अम्मार जाफ़री ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई एवं बधाई दी। साथ ही कहा कि संयुक्त NHM कर्मचारी संघ उप्र का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में भी खड़े प्रदेश के प्रत्येक कर्मचारियों तक पहुंचने का है। तभी हम उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनका निराकरण कर पायेंगे। इस लक्ष्य को सफल बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ मण्डल एवं ज़िला नेतृत्व को शत-प्रतिशत योगदान देना होगा।
जिस क्रम में प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह में ब्लॉक अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक एवं प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह ज़िले पर कर्मचारियों की बैठक तथा प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में प्रदेश स्तरीय वर्च्युअल बैठक निरन्तर होती रहेगी। जिससे कर्मचारियों की द्वितीय सप्ताह में ब्लॉक पर जो समस्या हल ना हो वो माह के तीसरे सप्ताह में जनपद पर एवं जनपद द्वारा निराकरण ना होने की स्थिति में अन्तिम सप्ताह प्रदेश में सरलतापूर्वक पहुंच सके। जिससे कर्मचारियों की दैनिक समस्याओं का समय रहते निराकरण हो सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अमूल श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, अविनाश कुमार, सत्य प्रकाश राय, नीरज उपाध्याय, ऋषिकेश चौहान शनि कुमार कनौजिया सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.