उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के नाम बड़ी उपलब्धि, गंगा पुल की मरम्मत का काम समय से पहले किया पूरा, अब चलेंगी ट्रेनें

DRM ने निरीक्षण कर लिया जायजा, अंतिम चरण में चल रहा कार्य

57

इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ (मुकेश कुमार)
उत्तर रेलवे लखनऊ प्रशासन ने कानपुर रेलखंड पर स्थित गंगा पुल को अपने निर्धारित समय से पहले ही मरम्मत कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस पुल के मरम्मत कार्य के लिए 20 मार्च 2025 से 30 अप्रैल तक की अवधि यानि 42 दिन निर्धारित की गई थी। अब यह कार्य अंतिम चरण में है। 28 अप्रैल तक काम पूरा होगा। इस रेलपथ पर अगले दिन यानि 29 अप्रैल से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह जानकारी सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने दी।

मरम्मत के दौरान 857 मीटर लंबे इस ब्रिज पर 1706 स्लीपर बदले

कुलदीप तिवारी ने बताया कि 857 मीटर लंबे इस ब्रिज पर 1706 स्लीपर बदले गए हैं। इस ब्रिज पर ट्रेनों के संरक्षित और समयबद्ध परिचालन को एक नई दिशा मिलेगी। शुरूआत में 15 किमी. प्रतिघंटा इसके बाद 30 किमी. प्रतिघंटा और उसके बाद 45 किमी. प्रति घंटा की गति से ट्रेने चलाई जाएंगी।

DRM ने अधिकारियों के साथ गंगापुल पर जाकर किया निरीक्षण

DRM एस. एम. शर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को गंगापुल पर जाकर निरीक्षण किया। DRM ने गंगा पुल के मरम्मत के कार्यों की कार्यप्रक्रिया एवं गुणवत्ता को बारीकी से परखा एवं इस संबंध में अपने अपने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समय से पहले मरम्मत कार्य में शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी को बधाई दी।

DRM ने लौटते समय लखनऊ-कानपुर रेल खंड की विंडो ट्रेनिंग करते हुए रेल पथ की संरक्षा को भी परखा

इससे पूर्व DRM ने आते समय लखनऊ-कानपुर रेल खंड की विंडो ट्रेनिंग करते हुए रेल पथ की संरक्षा को परखा। उन्होंने गर्मी के मौसम में पटरियों में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखते हुए रेलपथ के उचित रखरखाव करने की बात कही। निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक सचिन वर्मा सहित अन्य विभागों के शाखाध्यक्ष एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments are closed.