Congress का पेटेंट, दंगे कराना” जानें नरोत्तम मिश्रा ने क्यों कहा

दिग्विजय सिंह के 'दंगे' वाले बयान पर गृह मंत्री अमित शाह का पलटवार

0 68

भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाजपा पर नुंह जैसे दंगे प्रदेश में भी कराने की कोशिश वाले बयान पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दंगे कराना तो कांग्रेस का पेटेंट है। जब भी चुनाव आते है, कांग्रेस अल्पसंख्यकों को दंगे का डर दिखाने लगती है। शायराना अंदाज में गृहमंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस की राजनीति का तो इतना सा फ़साना है,बस्तियां भी जलवाना है और मातम भी मनाना है’

एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए नरोत्तम मिश्रा
एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए नरोत्तम मिश्रा

आज पूरा देश जानता है कि अल्पसंख्यकों को दंगो का डर दिखाकर संगठित करना, उनके वोट लेना व हिन्दुओ को जातियों में बांट कर कमजोर करना कांग्रेस मॉडल है। प्रदेश में चुनाव होने है इसलिए चचा जान दिग्विजय सिंह अब दंगो कि बात कर अल्पसंख्यकों को डराने में जुट गए है। लेकिन वह यह भूल गए कि अल्पसंख्यक वर्ग भी अब कांग्रेस मॉडल समझ चुका है और वह अब उसके झांसे में नही आने वाला है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वैसे भी दिग्विजय सिंह जी तो कांग्रेस के दंगा मॉडल के हेड मास्टर है। खरगोन में दंगो के समय वह मस्जिद में भगवा झंडा लगा फर्जी फ़ोटो अपने ऑफिशियल एकाउंट से जारी कर वह दंगे भड़काने का प्रयास करते है। उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे उन्हें काजी साहब जिंदाबाद सुनाई देते है। हिन्दुओ की आबादी मुस्लिमो के मुकाबले तेज़ी से बढ़ रही है जैसे बयान देकर अपसंख्यको में भृम फैलाने का प्रयास भी यही करते है। यह सब क्या है,क्या देश की जनता यह समझती नही है। जनता सब जानती है और समझती है।

गृहमंत्री ने कहा कि बड़े भाई कमलनाथ इस समय चुनावी हिदू बनने के लिए रात दिन एक किए हुए है वही छोटे भाई दिग्विजय सिंह अल्पसंख्यको को दंगे के नाम पर डराने की मुहिम में जुट गए है। दोनों झूठ की राजनीति में व्यस्त है। लेकिन उनके मंसूबे सफल नही होंगे ,क्योंकि देश की जनता कांग्रेस की षड्यंत्रकारी मानसिकता समझ चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.