Delhi के लिए विकल्प बनकर उभर रही है रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया

रामदास आठवले कहते है कि बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा कि सियासत करने के लिए पहले सामाजिक होना चाहिए। समाज के लिए संघर्ष करना चाहिए। हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं।

0 121
नई दिल्ली                                                                                                             रविवार विशेष साक्षात्कार
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई राजनीतिक पार्टियों अपना भविष्य तलाश रही है। इसी बीच महाराष्ट्र की बड़ी राजनीतिक पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया दिल्ली के चुनाव में हलचल करने के लिए तैयार है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की क्या तैयारी हैं। इस पर हमारे साथ बात करने के लिए मौजूद है रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के दिल्ली प्रदेश फखरे आलम, गुड्डू……

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, आप की पार्टी की क्या तैयारियां हैं ?

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले दिल्ली में लंबे समय से काम कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता
दिल्ली में करीब 40 विधानसभा में पूरी मजबूती के साथ जन जागरूकता अभियान चला कर लोगों को नशे से बचाने की को​शिश कर रहे हैं। इन विधानसभा में बड़ी संख्या में क्लस्टर, मध्य वर्गीय और निम्न परिवार के लोग रहते हैं। इन्हें बचाना हमारा कर्तव्य है। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि दिल्ली की जतना हमें अपना समर्थन देगी और हम दिल्ली में एक विकल्प बनकर उभरेंगे।

 

दिल्ली में केजरीवाल की सरकार हैं, उन से कैसे चुनावी मैदान में लड़ पाएंगे?
जी हां, दिल्ली में केजरीवाल हैं जिन्होंने एक पर एक शराब की बोतल देकर 15 से 25 साल के नौजवान को शराब की लत लगाने की को​शिश की। यह जनता जान चुकी हैं। हमारे पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इससे बचने की सलाह दे रहे हैं। इस दौरान दिल्लीवाले भी बोल रहे हैं कि केजरीवाल ने दिल्ली में नशे का व्यापार किया।

 

आप की पार्टी केंद्र सरकार में हैं, आप ने दिल्लवालों के लिए क्या किया?
हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने दिल्ली सहित पूरे देश को नशे से मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले ने एक नारा दिया कि दिल्ली और देश को नशे से मुक्त करना है। दिल्ली में बढ़े नशे को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी चिंतित हैं। ऐसे में हमारी को​शिश है कि देश और दिल्ली को नशें से कैसे बचाए। हम जनजागरूकता चलाकर दिल्ली को नशा मुक्त करने का प्रयास कर रही है।

 

चुनाव में आपके मुद्दे क्या होंगे?
दिल्ली के करीब 40 विधानसभा सीट पर हमारा जागरूकता अ​भियान चल रहा है। इन जगहों पर हुई सभाओं में हमारे नेता रामदास आठवले ने कहा कि यदि आप को नशा ही करना है तो बिजनेस करने का करों। सेहत, संगीत, देश को विकास के राह पर कैसे ले जाए। इनका नशा करें। एक पर एक शराब की बोलत की नशें से बचें। इसके अलावा दिल्ली के स्लम बस्ती में पीने के पानी की समस्या है। इन जगहों पर पानी को बेचा जा रहा है। इसके अलावा केजरीवाल ने दावा किया था कि दिल्ली को झीलों का शहर बनाएं। लेकिन सभी ने देखा कि कैसे बारिश के दिनों में सरिता विहार अंडर में डूब कर लोगों की जान गई। यदि हमें हमें सत्ता मिलती है तो हम मुद्दों पर काम करेंगे।

 

केजरीवाल दावा करते हैं कि उन्होंने लोगों को सुविधा दी, आप क्या बताएंगे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार सभी वर्ग को सुविधा दे रही है। दिव्यांगों, एसटी, एससी, ओबीसी के लिए पीएम दक्ष योजना के तहत सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं। वृद्धाश्रम, घरेलू हिंसा सहित अन्य मामलों में उचित सुविधाएं बड़े पैमाने से उपलब्ध करवा रहे हैं। हमारे नेता रामदास आठवले कहते है कि बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा कि सियासत करने के लिए पहले सामाजिक होना चाहिए। समाज के लिए संघर्ष करना चाहिए। हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.