लखनऊ PGI के रेजिडेंट डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे, कोलकाता में महिला डॉक्टर के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग
बिना इलाज लौटे 300 मरीज, कई मरीजों के ऑपरेशन टले तो कई की नहीं हो सकी जांच
लखनऊ, संवाददाता।
कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ SGPGI के रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार किया। रेजिडेंट डॉक्टरों ने भूख हड़ताल की। कई सीनियर डॉक्टर OPD में सुबह 11 बजे के बाद पहुंचे तो पुराने मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो सका। इन रेजिडेंटों के विरोध के चलते दूसरे दिन भी PGI की OPD में इलाज के लिए पहुंचे करीब 300 मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा। कई मरीजों के ऑपरेशन टले तो कई की जांच नहीं हो सकी।
उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, नेपाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों से रोजाना सैकड़ों आते हैं यहां मरीज
लखनऊ के SGPGI में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, नेपाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों से रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं। इनमें से रोजाना अलग-अलग OPD में सात सौ से अधिक नए मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। मंगलवार को शुरू हुई रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल की जानकारी मिलने पर OPD में बुधवार को कम मरीज ही पहुंचे। इनमें से करीब 300 नए व पुराने मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा, जबकि पुरानी तारीख पर आए मरीजों को देरी से इलाज मिला। कई मरीजों के ऑपरेशन टाल दिए गए। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड, MRI की नई तारीखें देकर लौटा दिया गया। मंगलवार को भी एक हजार मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा था।
Related Posts