AAP विश्वास नगर और शाहदरा विधानसभा के वरिष्ठ नेता भाजपा में हुए शामिल

0 55

नई दिल्ली

विश्वास नगर और शाहदरा विधानसभा के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचिदेवा और नेता प्रतिपक्ष राम वीर सिंह बिधूड़ी ने पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व महापौर आरती मेहरा एवं जिला अध्यक्ष संजय गोयल उपस्थित रहें। इस दौरान वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा परिवार में सभी का स्वागत किया और कहा कि आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उजागर होते भ्रष्टाचार से आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देश की उन्नति के लिए लगातार काम कर रहे हैं, उससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में भाजपा में होने वाले लोगों से मैं वायदा करता हूं जिस विश्वास के साथ आप भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उसी विश्वास के साथ हम सब मिलकर एक बेहतर दिल्ली बनाएंगे और भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई आम आदमी पार्टी की सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेकेंगे।

वहीं दूसरी ओर रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता प्रतिदिन घट रही है क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल में लगातार घोटाले किए हैं। आज हाई कोर्ट एवं सुप्रिम कोर्ट से भी उनके मंत्री एवं सांसद को जमानत तक नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के ऊपर इस वक्त 12 भ्रष्टाचार के आरोप है और अभी भी कई आरोपों में वह घीरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज भी लोग बढ़े हुए पानी के बिल से परेशान है और केजरीवाल सरकार ने विधानसभा के अंदर इस बात को स्वीकार किया कि लोगों को पानी का बिल गलत तरीके से भेजा गया। इसमें विश्वास नगर एवं शाहदरा विधानसभा से आए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में  सतीश लूथरा,  अभिषेक बिसारिया,  दीपक लूथरा,  ताविस अरोड़ा,  योगेश दुआ, आचार्य विनय जोशी,  नासीर खान एवं  सलीम अली खान सहित सौकड़ों नेता भाजपा में शामिल हुए।

 

Leave A Reply