धूमधाम से मनाया गया श्रावणी पर्व, यमुना जी में लगाई डुबकी

भक्तों ने किया हर हर महादेव का जय घोष

0 150

नई दिल्ली
राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) ने बुधवार को यमुना जी में वैदिक एवं पौराणिक मंत्रों के साथ श्रावणी पर्व का आयोजन किया। इस मौके पर आए भक्तों ने यमुना जी में डुबकी लगाई और हर हर महादेव का जयघोष किया।
राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के महासचिव डॉ सुनील कौशिक ने बताया कि धर्म संघ संस्कृत महाविद्यालय के सभी धर्म आचार्यों ने मंत्रों का उच्चारण किया। सुबह राष्ट्रीय परशुराम सेना के सदस्य जमुना बाजार दिल्ली 23 नंबर घाट पर पहुंचे और सनातन धर्म के नियमों अनुसार पूरी विधि के साथ श्रावणी पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया।

इसमे राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी परिवार दिल्ली प्रदेश के मुख्य महासचिव सत्येंद्र भारद्वाज एवं महासचिव सुनील कुमार शर्मा जी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा साधु संतों ने यमुना बाज़ार घाट नंबर 23 पर बड़े ही धार्मिक विश्वास के साथ जुड़कर सावन के महीने में श्रावण पर्व का आयोजन किया।
शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि सावन महीने में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसलिए ये समय भक्तों, साधु-संतों सभी के लिए अमूल्य होता है। यह चार महीनों में होने वाला एक वैदिक यज्ञ है, जो एक प्रकार का पौराणिक व्रत है, जिसे ‘चौमासा’ भी कहा जाता है। तत्पश्चात सृष्टि के संचालन का उत्तरदायित्व भगवान शिव ग्रहण करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.