श्री श्याम कृपा मंडल का 20वां श्री श्याम संकीर्तन धूमधाम से सम्पन्न

पूनम दीदी, महाराज चित्र विचित्र, हरमिंद्र सिंह रोमी ने भजनों की रसगंगा बहाई

0 223
नई दिल्ली
श्री श्याम कृपा मंडल, खारी बावली, दिल्ली का 20वां भव्य श्री खाटू श्याम संकीर्तन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। संकीर्तन में सजाये गये श्री श्याम दरबार की दिव्यता देखते बनती थी।
इस अवसर पर वृंदावन से पधारे भजन गायकों बृजरसिका पूनम दीदी एवं महाराज चित्र विचित्र के आलावा खलीलाबाद से आये श्याम रत्न सरदार हरमिंद्र सिंह रोमी, महाराज एश्वर्य दत्त एवं मंडल अध्यक्ष श्री योगेश गर्ग ने भजन रस गंगा प्रवाहित की जिसने श्याम भक्तों को भाव विभोर भी किया।
संकीर्तन में हजारों श्याम भक्तों के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद डा. हर्षवर्धन, एनडीएमसी उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विधायक अजय महावर सहित श्याम रत्न एसएन बंसल, अनेक व्यापारी नेता भी शामिल हुए।
इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने श्याम भक्तों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि श्री राम मंदिर, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 21 से 23 जनवरी तक दिल्ली के बाजारों को सजायें और 22 जनवरी को सभी लोग अपने घर के समीप मंदिर जरूर जाए और रात को हर घर दीपोत्सव करें।
श्री श्याम कृपा मंडल की ओर से प्रवीण शंकर कपूर, बालकिशन अग्रवाल, योगेश गर्ग, विनोद सिंहल, वरूण खेमका, लव जिंदल एवं पंकज गोयल आदि ने भजन गायकों के साथ ही गणमान्य अतिथियों और श्याम भक्तों का स्वागत किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.