दिल्ली में बन गए हैं 1978 जैसे हालात, जानें केजरीवाल ने केंद्र सरकार से क्या कर दी मांग

पत्र लिखकर कहा, यमुना में पानी धीरे-धीरे छोड़े, दिल्ली में बढ़ रही है समस्या

0 47

नई दिल्ली

दिल्ली में बढ़ते यमुना के जल से निचले इलकों में पानी भर गया है। एक ​बार फिर से दिल्ली में यमुना का जल स्तर 207.71 तक पहुंच गया है। अनुमान है कि इसमें कुछ और बढ़त हो सकती है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर यमुना में कम पानी छोड़ने की गुहार लगाई है।

 

दिल्ली में प्रेस वार्ता को संबो​धित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनी हुई। यमुना खतरें के निशान को पार कर चुकी है। एक बार फिर से दिल्ली में 1978 में से पहले जैसे हालात बन गए है। दिल्ली में 43 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। हालांकि राहत की बात है कि दिल्ली में पिछले दो दिन से बारिश नहीं हो रही है। यमुना में जो पानी आ रहा है वह पहाड़ो से आ रहा है। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री से अनुरोध किया है कि पानी छोड़ने की गति को थोड़ा कम किया जाए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से भी फोन पर बात की है और उन्होंने बताया कि पानी को रोका नहीं जा सकता लेकिन पहाड़ों से पानी आना कम हो गया है, मंगलवार को जो पानी छोड़ा गया था उसे दिल्ली में पहुंचने में 24 घंटे लगेंगे। ऐसे में अनुमान है कि यमुना का जलस्तर और भी बढ़ेगा।

मेरी सभी लोगों से अपील है यमुना के निचले इलाकों में जो भी लोग रहते हैं वह अपने घर को खाली कर दें। अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ेगा तो जान का खतरा हो सकता है। दिल्ली में प्रभावित इलाको में बोट क्लब, मॉनेस्ट्री मार्केट, नीली छतरी टेंपल, यमुना बाजार, नीम करोली गौशाला, विश्वकर्मा, गढ़ी मांडू, मजनू का टीला से वजीराबाद तक, उस्मानपुर बदरपुर खादर सहित अन्य जगहों पर हालत खराब हो गई है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि जो लोग बाढ़ को देखने जा रहे हैं कृपया ना जाए क्योंकि काफी भीड़ लगी हुई है। लोग सेल्फी ले रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं, यह गलत है लोगों की जान को खतरा है।
रिलीफ कैंप को बढ़ाया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र से निकाले गए लोगों केलिए बनाए गए राहत कैंप में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। लोगों की मदद के लिए काफी लोग सामने आए है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.