कच्चे कर्मचारियों का पक्का होने का खुलेगा रास्ता, जानें ऐसा क्या हुआ

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष संजय गहलोत ने की बैठक, दिए आदेश

0 90

नई दिल्ली
दिल्ली नगर निगम में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों के पक्का होने का रास्ता जल्द खुलेगा। साथ ही बॉयोमेट्रिक नम्बर गलत होने से कट रहे वेतन की समस्या भी दूर होगी। गुरुवार को दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष संजय गहलोत ने बैठक बुलाई। इसमें शाहदरा साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर अंशुल सिरोही उपस्थित हुए।
सुनवाई के दौरान शाहदरा साउथ ज़ोन में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्यायों पर चर्चा की गई। इसमें
76 सफाई कर्मचारियों की बॉयोमेट्रिक नम्बर गलत होने के कारण तनखा नहीं हो रही जो कि अब जल्दी से जल्दी हो सकेगी।
2024 तक कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों की लिस्ट बनाई जाएगी ताकि उनके पक्के होने में भविष्य में कोई दिक्कत नही होगी।
सन 2000 तक पक्के होने वाले कर्मचारियों की फाइलें मुख्यालय जल्द से जल्द मुख्यालय प्रेषित की जाएंगी।
वार्ड 210 त्रिलोकपुरी के पक्के होने वाले कर्मचारियों के मस्ट्रोल CBI से जल्द मंगवाए जाएंगे। साथ ही ससपेंड हुए कर्मचारियों को जल्दी ही ड्यूटी पर लिया जाएगा। इस सुनवाई में 32 कर्मचारियों के केस पर नियमानुसार निर्णय लिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.