लखनऊ में निकाली गई छतरी यात्रा, तमिलनाडु से आर्यावर्त त्रिदंडी मुख्यालय पहुंची यात्रा का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया स्वागत

महाकुंभ प्रयागराज से बनारस होते हुए अयोध्या के बाद कुर्सी रोड स्थित अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के मुख्यालय पहुंची यात्रा

0 67

Indinewsline, Lucknow:
हिंदू राष्ट्र निर्माण एवं रामराज की स्थापना के लिए तमिलनाडु से लखनऊ पहुंची छतरी यात्रा का जमकर जगह- जगह स्वागत हुआ। महाकुंभ प्रयागराज से बनारस होते हुए अयोध्या के बाद छतरी यात्रा सोमवार को कुर्सी रोड स्थित अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के मुख्यालय तक पहुंची। यहां से गुडम्बा स्थित हनुमान मंदिर तक यह यात्रा निकाली गयी। इसी के साथ ही यह यात्रा चेन्नई तमिलनाडु प्रदेश के लिए वापस रवाना हो गयी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी समेत सभी पदाधिकारी यात्रा में हुए थे शामिल


इससे पहले इस यात्रा में अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रमेश बाबू, राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा महादेव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र मौली शुक्ला, प्रदेश विशेष सलाहकार प्रकाश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मंत्री सरवन कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्मा राम तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम तिवारी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी, महिला मंडल अध्यक्ष लखनऊ अनीता तिवारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

यात्रा के बाद श्री सदगुरु कबीर जागू आश्रम में भेंट की गई छतरी


इस यात्रा के बाद श्री सदगुरु कबीर जागू आश्रम में छतरी भेंट की गई। शहर में निकाली गई यात्रा से पूर्व तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष रमेश बाबू के नेतृत्व में यहां पहुंच रही छतरी यात्रा का पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने स्वागत किया। जिसके बाद उनके नेतृत्व में प्रात: 11 बजे हनुमान मंदिर गुडम्बा तक छतरी यात्रा निकाली गई। जिसमें काफ़ी संख्या में पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.