UP AAP ने किया व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का एलान

14 प्रदेश उपाध्यक्ष , 10 प्रदेश सचिव, तीन कार्यकारिणी सदस्य, सात प्रांत प्रभारी, दो प्रांत अध्यक्षों की घोषणा

0 117

लखनऊ
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया । व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव ने बताया कि मधुर सेठ को प्रदेश महासचिव, एस.के.जायसवाल को कोषाध्यक्ष और 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 1० प्रदेश सचिव, तीन कार्यकारिणी सदस्य बनाने के साथ ही अलग-अलग जनपदों में सात प्रांतीय प्रभारियों, दो प्रांतीय अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है।

इसके अलावा कामर्स उद्योग इकाई की जिम्मेदारी राकेश पाठक को, लघु उद्योग इकाई की जिम्मेदारी आलोक दुबे को और महिला उद्योग इकाई की जिम्मेदारी क्रांति पटेल को दी गयी है। साथ ही प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सचिन को दी गयी है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर शारदेंदु शर्मा, सुभाष चौरसिया, संजय सिंह, डा. विजय पाल, संदीप शुक्ला, स्वनेश सोनी, हिख नारायण तिवारी, पूनम श्रीवास्तव, राकेश पाठक, आलोक दुबे,क्रांति पटेल, राम लखन चौरसिया, मुकेश सोनी, अक्षय जायसवाल को बनाया गया है। जबकि प्रदेश सचिव के पद पर डी.के.गुप्ता, समन्त बाबू जैन, रवि कौशिक, भरत यादव, मो. अयूब, अब्दुल सुलेमान, इजरायल घोषी, कृष्ण कुमार शर्मा, समीना बेगम, जतिन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर इरशाद खान, गोपेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर रामदयाल गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
काशी प्रान्त की जिम्मेदारी सुभाष चौरसिया को, ब्रज प्रांत की संजय सिंह को, रूहेलखंड प्रांत की डा. विजय पाल को, अयोध्या प्रांत की संदीप शुक्ला को, बुंदेलखंड प्रांत की स्वनेश सोन को, पूर्वांचल प्रांत की हिंच नारायण तिवारी को और बौद्ध प्रांत की जिम्मेदारी पूनम श्रीवास्तव को दी गयी है। बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष के पद पर इरशाद खान, और ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपेश शर्मा को बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.