UP में आम आदमी पार्टी का हो रहा विस्तार: AAP के खेल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

12 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान,प्रदेश महासचिव,चार प्रदेश उपाध्यक्ष, चार प्रदेश महासचिव बनाये

0 112

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने पहले ही उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को पार्टी से बूथवार जोड़ने का ऐलान कर रखा है। इसी क्रम में संगठन की खिलाड़ियों तक पहुंच बनाने के लिए अब खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव ने खेल कार्यकारिणी का ऐलान किया है।
खेल प्रकोष्ठ में एक प्रदेश महासचिव, चार प्रदेश उपाध्यक्ष, चार प्रदेश महासचिव बनाये गये हैं।

  • मीनाक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में रितेश सिंह को प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नवतेज शर्मा, वैभव श्रीवास्तव, अवनीश तिवारी और हुसैन तिवारी को नियुक्त किया गया है। जबकि प्रदेश सचिव के पद पर शाफाज खान, ऋषि मिश्रा, संतोष कुमार प्रजापति और गोविंद दुबे को बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बृजेश वर्मा, उमेश शुक्ला और आशीष कुमार को जगह मिली है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.