डॉ गुण प्रकाश चैतन्य जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे विमल तिवारी

राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूरी टीम भी पहुंची, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

0 96

नई दिल्ली
राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी के नेतृत्व सिविल लाइन कोटेश्वर महादेव संस्कृत महाविद्यालय शिवकुटी में अंतरराष्ट्रीय संत श्री डॉक्टर गुण प्रकाश महाराज से मुलाकत करने प्रयागराज स्थित कुटिया में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी ने तपस्या में लीन प्रयागराज महाराज जी से आशीर्वाद लिया।

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी जी ने महाराज के साथ ब्राह्मण समाज के साथ हो रहे भेदभाव, नेताओं की अभद्र टिप्पणी, दुर्घटनाएं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। साथ ही उनके इस विषयों में मदद की गुहार लगाई। उन्होंने महाराज से मांग रखी कि वह भी ब्राह्मण समाज की सुरक्षा और उनपर की जा रही अभद्र टिप्पणी की रोकथाम के लिए प्रयास करें। इस पर महाराज से मदद का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दिल्ली प्रदेश महासचिव डॉक्टर सुनील कौशिक जी, महासचिव दिल्ली प्रदेश भागवत प्रचारक, ज्योतिषी डॉक्टर स्वयं कौशिक जी सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.