यमुना में घट रहा है जल स्तर, जल्द शुरू हो जाएंगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन जल सामान्य होंगी स्थिति

0 67

नई दिल्ली
दिल्ली में घट रहे यमुना के जलस्तर के साथ ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में पानी का स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नार्मल हो जाएगी। चन्द्रावल और वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया। इसके बाद मशीनें सुखायेंगे। दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पायेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि कृपया सावधानी बरतें और एक दूसरे की मदद करें।
कई जगह से खबर आ रही है कि कुछ लोग पानी में खेलने या तैरने जा रहे हैं या वीडियो/सेल्फ़ी के लिए जा रहे हैं। कृपया ऐसा ना करें। ये जानलेवा हो सकता है। अभी बाढ़ का ख़तरा ख़त्म नहीं हुआ। पानी का वेग बहुत तेज है। पानी कभी भी बढ़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.