लेकर रहेंगे पुरानी पेंशन, एक ​जुट हुए कर्मचारी

21 अक्टूबर से शुरू होगा बैठकों का दौर

0 98

नई दिल्ली
पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि इसे लेकर 21 अक्टूबर से सभी कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक होगी। इससे पहले पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक के बारे में आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि इस बैठक में निर्णय​ लिया गया कि सभी कर्मचारी 21 अक्टूबर को अपने अपने संस्थानों में कार्यकारिणी सदस्य ​की बैठक बुलाएंगे।

साथ ही पुरानी पेंशन के फिर से बहाल करने के लिए एक नवंबर से जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 15 नवंबर तक चलेगा। उसके बाद 21 और 22 नवंबर को जनमत सर्वेक्षण किया जाएगा। इस में फैसला लिया जाएगा कि हड़ताल की जाए या नहीं। इसके अलावा अन्य विषय पर भी फैसला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर सभी कर्मचारियों को नियमित जागरूक किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.