X-ray टेक्नीशियन संघ लखनऊ शाखा में JK निगम अध्यक्ष और राम प्रसाद मंत्री बने

निर्वाचित पदाधिकारियों को फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

0 139

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश X-ray टेक्नीशियन संघ लखनऊ शाखा में जितेंद्र कुमार निगम अध्यक्ष और रामप्रसाद मंत्री निर्वाचित हुए हैं। जबकि ON तिवारी उपाध्यक्ष, रंजू यादव संयुक्त मंत्री व संगठन मंत्री पद पर शैलेंद्र कुमार चुने गए।
शैलेन्द्र यादव कोषाध्यक्ष व संप्रेक्षक के पद पर रेनू बुंदेला निर्वाचित हुईं। निर्वाचित पदाधिकारियों को फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
लखनऊ के चंदर नगर चिकित्सालय में उत्तर प्रदेश एक्सरे टेक्नीशियन संघ के लखनऊ शाखा का अधिवेशन और चुनाव हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जेके निगम ने की। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ।
अधिवेशन में पर्यवेक्षक के रूप में अधीक्षक डॉ. अनिल दीक्षित उपस्थित थे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश रावत, डीपीए गोंडा के अध्यक्ष सालिक राम त्रिपाठी, संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम मनोहर कुशवाहा, महासचिव दिलीप कुमार यादव, पूर्व महासचिव आर केपी सिंह ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए संघ की एकता को महत्वपूर्ण बताया। संघ की मांगों और उपलब्धियों पर गंभीर चर्चा की गई।
चुनाव अधिकारी सुनील यादव और सालिकराम त्रिपाठी ने चुनाव संपन्न कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.