chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए होगा यज्ञ, पढ़ी जाएगी दुआ

दिल्ली में रखे गए कार्यक्रम, सुबह से शुरू होगा आयोजन

0 90

नई दिल्ली
चंद्रयान 3 की सकुशल व सफल लैंडिंग के लिए पूरा भारत देश प्रार्थना व दुआएं मांग रहा है। इसी इसी कड़ी में बुधवार को मदरसा AL JAMIATUL ISLAMIA ISLAHUL BANAT (MADRSA FOR GIRLS) ने राजीव नगर मंडोली में सामूहिक दुआ का अहतमाम करने का फैसला किया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अनीस अब्बासी ने बताया कि दोपहर में मुस्लिम छात्राएं दोपहर 3:30 बजे दुआ करेगी।

वहीं विश्व हिंदू परिषद व आर्य समाज ने भी संयुक्त तत्वावधान में एक बृहद यज्ञ करने का फैसला लिया है। सुबह 7:30 बजे आर्य समाज मंदिर, संत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश आयोजन होगा। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि हम सब को विश्वास है कि सफल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.